भारत
BREAKING: चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार, 9 वारदातों का हुआ खुलासा
Shantanu Roy
25 Oct 2024 11:34 PM IST

x
बड़ी खबर
Hisar. हिसार। हिसार जिले के अग्रोहा में पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 9 वारदातों को कबूल किया है। कोर्ट में पेश कर तीनों को जेल भेज दिया है। तीनों की पहचान मिर्जापुर रोड निवासी अमन, प्रोमिला और न्यू मॉडल टाउन निवासी अमित के नाम से हुई। मामले में जांच अधिकारी एएसआई रोहतास के मुताबिक, शिकायतकर्ता पंकज ने बताया कि वह 22 अक्टूबर की रात में दुकान बंद करके घर चला गया था और अगली सुबह जब दुकान संभाली तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान में सारा सामान बिखरा पड़ा था।
जिसमें से सिगरेट के डब्बे और काउंटर से 2 हजार रुपए चोरी हुए मिले। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों का पकड़ने के लिए दबिश दी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पिछले कुछ दिनों में अग्रोहा, बरवाला और खानपुर में दुकानों में चोरी की 9 वारदातें की हैं। 22/23 अक्टूबर की रात में आरोपियों ने अग्रोहा में तीन दुकानों के ताले तोड़ सामान चुराया था। जो पुलिस द्वारा पीछा किया जाने पर सामान वही पास में छोड़ भाग गए थे। आरोपियों ने अग्रोहा में पंकज किरयाना स्टोर, सिद्धि विनायक किरयाणा स्टोर और अग्रोहा निवासी आशीष की दुकान का ताला तोड़कर सामान चुराया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





