उत्तर प्रदेश

घरेलू कलेश में पत्नी की फावड़े से काटकर कर दी हत्या

Admin4
30 Sep 2022 12:47 PM GMT
घरेलू कलेश में पत्नी की फावड़े से काटकर कर दी हत्या
x
गाजियाबाद। जनपद में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी और वही उसका एक बेटा गायब है। गायब बेटे को पुलिस तलाश रही है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सवाल यह है कि आखिर मामूली कहासुनी में इस शख्स ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
मामला गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम के सिद्धीक नगर कॉलोनी का है। जहां संजय नाम के शख्स ने अपनी पत्नी रेखा और नाबालिग बेटी तासु की फावड़े से हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा परिवार तीन मंजिला मकान में रहता था और अक्सर दिन घर में विवाद होता था। कल विवाद के बाद अपने ही घर में महिला ने पानी की सप्लाई रोक दी। जिसके बाद संजय और उसकी पत्नी में विवाद और बढ़ गया। और उसके बाद संजय ने फावड़े से अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी थी मौके से उनका बेटा भी नहीं मिला है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है और बाकी की जांच कर रही है।
वहीं मृतका के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही इनके अक्सर झगड़े हुआ करते थे। उन्होंने कई बार इस मामले को सुलझाने का प्रयास भी किया लेकिन यह मामला नहीं सुलझ पाया। अब वह लोग हत्यारोपी के फांसी की मांग कर रहे हैं।
इस सनसनीखेज घटना ने एक बार फिर सारे समाज पर सवाल उठा दिया है वही बताया यह जा रहा है कि हत्यारोपी संजय कि पहले बड़ी दुकान थी लेकिन काम में नुकसान होने के बाद वह रिक्शा चलाने लगा था। जिसको लेकर भी वह तनाव में था।
न्यूज़ क्रेडिट: royalbulletin
Admin4

Admin4

    Next Story