
- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- स्पीड में चल रही स्कूल...
उत्तर प्रदेश
स्पीड में चल रही स्कूल बस से मासूम की हुई दर्दनाक मौत
Shantanu Roy
25 July 2022 4:58 PM GMT

x
बड़ी खबर
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना अंतर्गत सेठारी गांव के पास ढाई साल की छोटी बच्ची जो अपने घर के सामने खेल रही थी, की राहुल इंटर कालेज लछिरामपुर आजमगढ़ की बस से कुचलकर मौत हो गई। मृतक का नाम आरोही उम्र ढाई वर्ष एवं उसके पिता का नाम अर्जुन पासवान हैं। मृतका दो बहन थी जिसमें यह छोटी थी। अर्जुन पासवान का मकान रोड के किनारे पर बना हुआ है।
बच्ची अपने दरवाजे पर खेल रही थी। उसी समय राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कालेज लछिरामपुर की बस तेज स्पीड में जा रही थी और बच्ची को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज और सीओ सगड़ी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए लाश को अंत्य परीक्षण के लिए मोर्चरी हाउस भेजा गया। घर वालों का रो-रो कर बहुत बुरा हाल था।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story