उत्तर प्रदेश

मां के साथ सो रहे मासूम को उठा ले गया जंगली जानवर, क्षतविक्षत शव देखकर कांप उठे लोग

Kajal Dubey
24 July 2022 7:03 PM GMT
मां के साथ सो रहे मासूम को उठा ले गया जंगली जानवर, क्षतविक्षत शव देखकर कांप उठे लोग
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी के भदोही जिले से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेमटूका गांव में बीती रात मां के साथ सो रहे मासूम को कोई जंगली जानवर उठा ले गया। घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ही उसे नोंच-नोंच कर खाया। रविवार अलसुबह ग्रामीणों ने मासूम के क्षतविक्षत शव को देखा तो शोर मचाया। मौके पर पहुंचे जिन लोगों ने भी शव को देखा वो सिहर उठे। मासूम के माता-पिता बेसुध हो गए। गांव में हड़कंप मच गया।
पूरे कटुका गांव निवासी हीरालाल वनवासी का पुत्र आजाद (4) अपनी मां के साथ घर के बरामदे में खाट पर सो रहा था। अलसुबह करीब तीन जब मां की नींद खुली तो आजाद बिस्तर पर नहीं था। उसने सोचा कि बच्चा पिता की चारपाई पर होगा, लेकिन वहां भी वह नहीं मिला तो चिंतित मां बच्चे को खोजने लगी। काफी देर तक पता नहीं चला।
बस्ती के अन्य घरों में भी पता किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह पांच बजे ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे तो उन्हें रास्ते पर एक बच्चे का क्षतविक्षत शव दिखा। सीने से नीचे का हिस्सा गायब था। चेहरे और कंधे पर नाखून का निशान था। उन्होंने शोर मचाया तो कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की हालत देखकर कई लोगों की हालत खराब हो गई।
मौके पर पहुंचे आजाद के माता-पिता ने नजारा देखा तो वे बेसुध हो गए। चारपाई के पास कुछ खून की बूंदे और किसी जानवर के पंजे का निशान मिला। ग्राम प्रधान अनिल तिवारी ने बताया कि बच्चे के आधे हिस्से को जानवर खा गया है। सीने से ऊपर का हिस्सा बचा हुआ है। कौन सा जानवर था यह पता नहीं चल सका। बिगवा या शियार की आशंका जताई जा रही है। घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना के बाद पुलिस गांव पहुंची है।
Next Story