उत्तर प्रदेश

विधायकों और पूर्व सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी, सपा ने शुरू किया बड़ा अभियान

Admin4
27 July 2022 5:52 PM GMT
विधायकों और पूर्व सांसदों को सौंपी जिम्मेदारी, सपा ने शुरू किया बड़ा अभियान
x

यूपी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी संगठन को और मजबूत करने के लिए जुट गई है। इसको लेकर सपा ने सदस्यता अभियान और तेज कर दिया है। सपा ने जिलेवार प्रभारी बनाते हुए उन्हें जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बुधवार को प्रभारियों के नाम की सूची जारी की। विधायकों, पूर्व सांसद व पूर्व मंत्रियों के साथ वरिष्ठ पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन को आगरा, श्याम लाल पाल व आलोक शाक्य मैनपुरी, अक्षय यादव फिरोजाबाद, असीम यादव कासंगज, अमर सिंह यादव हाथरस, राजाराम पाल कानपुर नगर व नरेश उत्तम पटेल को कानपुर देहात की जिम्मेदारी दी गई है। डा. नवल किशोर शाक्य व चंद्रपाल सिंह यादव को फर्रुखाबाद, अखिलेश कटियार व रामवृक्ष सिंह यादव कन्नौज, विशंभर प्रसाद निषाद औरैया, आरएस कुशवाहा झांसी, श्याम सुंदर यादव ललितपुर और तिलक चंद्र अहिरवार को जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।

संतोष द्विवेदी व शिवशंकर पटेल को बांदा, विधायक विशंभर सिंह यादव हमीपुर, डा. चंद्रपाल सिंह यादव महोबा, उदयवीर सिंह चित्रकूट, धर्मेंद्र यादव प्रयागराज गंगापार, कमलाकांत प्रयागराज जमुनापार, डा. राजपाल कश्यप को फतेहपुर की जिम्मेदारी दी गई है। इंद्रजीत सरोज को कौशांबी व प्रतापगढ़ और सुरेंद्र सिंह पटेल व लाल बिहारी यादव को वाराणसी का प्रभारी बनाया गया है।

Next Story