उत्तर प्रदेश

नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल से अधिक गांजा समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
16 Sep 2022 11:24 AM GMT
नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो क्विंटल से अधिक गांजा समेत दो आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2.10 क्विंटल गांजा बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है। दादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने दीपक और शहजाद नाम के दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। सिंह के मुताबिक, दीपक और शहजाद के पास से कार में भरकर ले जाया जा रहा 2.10 क्विंटल गांजा बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद गाजा की कीमत लाखों रुपये है। थाना प्रभारी के अनुसार, दीपक और शहजाद के दो साथी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Next Story