उत्तर प्रदेश

कावड़ियों पर गंदा पानी फेंकने और पत्थर चलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kunti Dhruw
30 July 2022 2:02 PM GMT
कावड़ियों पर गंदा पानी फेंकने और पत्थर चलाने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के जत्थे पर गंदा पानी फेंकने व पत्थर चलाने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

बरेली, बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में कांवड़ियों के जत्थे पर गंदा पानी फेंकने व पत्थर चलाने के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि कैंट थाना क्षेत्र के लखौरा से शुक्रवार देर शाम हुए कांवड़ियों का जत्था कछला घाट के लिए जा रहा था। जिस पर आरोपित ने छत से गंदा पानी फेंक कर पथराव कर दिया था। इसके साथ ही कांवड़ियों के साथ मारपीट भी की थी।

डीजे का जनरेटर बंद करने को लेकर हुआ था विवाद
डीजे के साथ परगंवा होते हुए यह कांवड़ियों का जत्था गुजर रहा था। जत्थे में शामिल कांवड़िये बम भोले के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तभी एक आरोपित ने डीजे का जनरेटर बंद कर दिया था। जिसके बाद मुख्य आरोपित और कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया था।
जिस पर आरोपित ने घर की छत से कांवड़ियों पर गंदा पानी फेंका। पत्थर भी चलाए थे। इसके साथ ही कांवड़ियों की पिटाई भी कर दी थी। जिसके बाद कांवड़ियों ने हंगामा कर कार्रवाई की मांग की थी।
तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला था मोर्चा
घटना की जानकारी के बाद तीन थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी। जहां कि स्थिति देखकर पुलिस ने कुछ आरोपितों को तत्काल हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद मामले को शांत कराते हुए कांवड़ियों के जत्थे को कछला घाट के लिए रवाना कर दिया था।
इधर पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपित जुवैश को भी गिरफ्तार कर लिया है। कैंट इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि जुवैश काे जेल भेज दिया गया है।


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta