उत्तर प्रदेश

पैर फिसलने से पूर्व MLA के पुत्र का निधन

Ashish verma
23 May 2025 8:32 PM IST
पैर फिसलने से पूर्व MLA के पुत्र का निधन
x
MLA के पुत्र का निधन

Chharra.छर्रा। कस्बा निवासी एवं गंगीरी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह के बड़े पुत्र का शुक्रवार को निधन हो गया। सूचना मिलते ही कस्बे व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही। मूल रूप से छर्रा के गांव सुनपहर निवासी पूर्व विधायक डॉ. राम सिंह का कस्बे में अतरौली रोड पर मकान है। उनके चार पुत्रों में सबसे बड़े पुत्र 62 वर्षीय विनोद कुमार साठा चीनी मिल में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

पिछले वर्ष ही वह सेवानिवृत्त हुए थे। वह काफी समय से अलीगढ़ के स्वर्ण जयंती नगर स्थित मकान में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर वह किसी काम से दरवाजे पर खड़े थे। अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सिर के बल जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में परिजन उन्हें अचेत अवस्था में अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी, दो विवाहित पुत्रियां व एक पुत्र छोड़ गए हैं।


Next Story
null