- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीसी सड़क से बढ़ेगी...
x
Rajapakad/कुशीनगर : दुदही विकास खंड के दुमही मुसहर बस्ती में शनिवार को विधायक निधि से निर्मित सीसी सड़क का लोकार्पण समारोहपूर्वक हुआ। यह सड़क रामविलास के घर से हरिशंकर दुबे के घर तक बनाई गई है। आचार्य राकेश पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सीसी सड़क के निर्माण से दुमही मुसहर बस्ती के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वर्षों से ग्रामीणों की यह मांग थी, जिसे अब पूरा किया गया। बीडीओ रामराज कुशवाहा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और यह विकास की दिशा में एक उपयोगी पहल है। आयोजक भाजपा नेता जितेन्द्र गुप्ता ने आभार प्रकट किया तथा संचालन रमाकांत पांडेय ने किया। इस अवसर पर भाजपा दुदही मंडल अध्यक्ष अजेश भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष चौरा निवासी सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्व प्रधान रामबिहारी राय, पारस सिंह, मनोज तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजकुमार खरवार, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष तिवारी, उपेन्द्र आर्य, रामनारायण मद्धेशिया, विनोद शर्मा, जयप्रकाश पाण्डे, अमरनाथ मिश्रा, विनय सिंह, हरख यादव, सुदर्शन आर्य, अजय तिवारी, महंथ गुप्ता, मोहन तिवारी, लक्ष्मण ठाकुर, राधेश्याम रावत, महंथ खरवार, नागेंद्र गुप्ता, विश्वनाथ मुसहर, गंगा मुसहर, केदार मुसहर, गुदील मुसहर आदि उपस्थित रहे।
Tagsसीसी सड़कआवागमन की सुविधाMLAजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार

Gulabi Jagat
Next Story