उत्तर प्रदेश

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेलिंग...वीडियो देख पति के भी उड़े होश...फिर...

Admin2
28 Sep 2020 1:02 PM GMT
अश्लील वीडियो बनाकर महिला को किया ब्लैकमेलिंग...वीडियो देख पति के भी उड़े होश...फिर...
x

DEMO PIC 

एक शातिर युवक किसी प्रकार एक महिला की अभद्र वीडियो बना धमका कर रकम वसूली कर रहा था। ब्लैकमेलर ने बड़ी रकम मांगी तो महिला ने पति को जानकारी दे दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। उत्तरप्रदेश। एक शातिर युवक किसी प्रकार एक महिला की अभद्र वीडियो बना धमका कर रकम वसूली कर रहा था। ब्लैकमेलर ने बड़ी रकम मांगी तो महिला ने पति को जानकारी दे दी। पति की ओर से केस दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा है। गहन पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

जरवलरोड थाने के एक गांव निवासिनी महिला का किसी प्रकार एक युवक ने अभद्र वीडियो बना लिया। इसी वीडियो को दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर महिला से धन वसूली की जा रही थी। पीड़िता से जब भारी धनराशि मांगी गई, तो महिला ने अपने पति को सारी जानकारी दी। पति की तहरीर पर शनिवार को इसी थाने के उपधी निवासी अल्ताफ को नामजद कर रंगदारी, धमकी, आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया था। शनिवार देर रात एएसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह व सीओ कैसरगंज अरुण चंद्र के पर्यवेक्षण में एसएचओ हर्षवर्धन सिंह, सिपाही कुलदीप यादव, सत्यम की ओर से दबिश देकर अल्ताफ को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

Next Story