उत्तर प्रदेश

25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

AJAY
23 July 2022 6:26 PM GMT
25 हजार का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि जलालपुर थानाक्षेत्र के बिलगांव निवासी पीड़िता कमलेश कुमारी ने आठ माह पूर्व रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसमेें बताया था कि 17 नवंबर 2021 को एक कार्यक्रम में उसके पति सत्यनारायण के साथ जेठ चंद्रशेखर व भतीजे शिवकांत एवं राजेंद्र भी गए थे। 18 नवंबर की शाम गांव किनारे खलिहान में उसके पति का शव मिला।
चेहरे पर कुल्हाड़ी के निशान थे। बताया कि उसके पति की जेठ व उसके लड़कों ने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी जेठ व पुत्र शिवकांत एवं उसकी पत्नी बबली को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपी राजेंद्र उसी समय से फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जलालपुर पुलिस टीम ने आठ माह से फरार चल रहे 25 हजार का इनामी आरोपी राजेंद्र राजपूत को पुरैनी राठ तिराहा से तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta