उत्तर प्रदेश

मिर्जामुराद चार्जिंग स्टेशन पर पहुंची 22 इलेक्ट्रिक बसें

Admin2
26 July 2022 9:25 AM GMT
मिर्जामुराद चार्जिंग स्टेशन पर पहुंची 22 इलेक्ट्रिक बसें
x

Image used for representational purpose

तीन दिन बाद पांच और बसें आएंगी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मिर्जामुराद चार्जिंग स्टेशन पर सोमवार को 22 इलेक्ट्रिक बसें और पहुंच गई हैं। शहर में अब 47 इलेक्ट्रिक बसें हो गई हैं। तीन दिन बाद पांच और बसें आएंगी।

सोमवार को आईं बसें हरियाणा से भेजी गईं हैं। मंगलवार को इनकी जांच की जाएगी। उसके बाद इनका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। वर्ष-2021 के अक्तूबर में 25 इलेक्ट्रिक बसें आईं थी। नई बसों को भी वर्तमान में मिर्जामुराद चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जाएगा। यहां 50 बसों की चार्जिंग की व्यवस्था है। आरएम केके तिवारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसें लोगों के लिए काफी सुविधाजनक है। इसे देखते हुए 22 बसों की मांग की गई थी।
source-hindustan


Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta