त्रिपुरा

त्रिपुरा में PM मोदी का बड़ा हमला,कही ये बात....

Teja
12 Feb 2023 10:06 AM GMT
त्रिपुरा में PM मोदी का बड़ा हमला,कही ये बात....
x

त्रिपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले त्रिपुरा में एक ही पार्टी का झंडा फहराने का अधिकार था और हर काम के लिए चंदा देना पड़ा था लेकिन भाजपा सरकार में हिंसा और चंदे की इस संस्कृति से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार में कानून का राज है और यहां डबल इंजन की सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पिछले पांच साल में तेजी से विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा ने अमबासा में बीजेपी की विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा चुनाव की यह मेरी पहली जनसभा है और मैं देख रहा हूं कि इतनी बड़ी संख्या में जहां तक मेरी नजर है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। लोगों की मुस्कान और यह उत्साह बता रहा है कि राज्य में डबल इंजन की सरकार का विकास नहीं रुकेगा। सभी ओर से एक ही आवाज आ रही है, फिर एक बार, डबल इंजन की सरकार।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में पूर्व की कांग्रेस और वामपंथी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस और वामपंथियों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया था लेकिन हमारी सरकार सिर्फ पांच सालों में ही त्रिपुरा को तेज विकास की पटरी पर ले आई है। सीपीएम के शासनकाल में पुलिस थानों पर भी सीपीएम कैडर का कब्जा था लेकिन अब भाजपा के राज में कानून का शासन है। लोगों की जिंदगी को आसान बनाने और महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया जा रहा है।

पीएम ने कहा कि त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया गया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा गया है। अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाया गया है। ऑप्टिकल फाइबर और 4जी कनेक्टिविटी गांवों में मिल रही है। अब त्रिपुरा ग्लोबल बन गया है। उत्तर पूर्वी राज्यों को जोड़ने के लिए जलमार्ग विकसित किए जा रहे हैं। त्रिपुरा में बंदरगाह विकसित किया जा रहा है।

त्रिपुरा के गोमाती के राधाकिशोरपुर में भी प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। राधाकिशोरपुर की रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि जनसभा में भारी संख्या में लोगों के आने से पता चल रहा है कि त्रिपुरा में भाजपा की सरकार की वापसी हो रही है। लोगों की भारी मौजूदगी से विपक्षियों की रात की नींद उड़ने वाली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए रात दिन काम किया है। यहां मौजूद लोग हमारे त्रिपुरा के प्रति समर्पण का उदाहरण हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा के गरीब, जनजातीय समुदाय, महिलाओं और युवाओं के सपने लेफ्ट और कांग्रेस सरकार ने चूर-चूर कर दिए थे। उन्होंने लोगों को त्रिपुरा छोड़कर जाने के लिए मजबूर कर दिया था। बिजली पानी पाना भी लोहे के चने चबाने जैसा था। आपने वामपंथियों को हटाया तो उसी का नतीजा है कि आज त्रिपुरा में मुफ्त राशन मिल रहा है।





सोर्स :- डेली न्यूज़

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta