राजस्थान

सीकर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

Bhumika Sahu
20 July 2022 9:18 AM GMT
सीकर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को  मारी टक्कर, हुई मौत
x
बाइक सवार को मारी टक्कर

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सीकर, सीकर धोड़ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। धोड़ रोड पर कसली गांव के पास पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक सवार और एक महिला को टक्कर मार दी.

हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक धोड़ निवासी महेंद्र था। महेंद्र अपने छोटे भाई की पत्नी को डॉक्टर को दिखाने सीकर आया था। डॉक्टर को दिखाकर धोड़ से लौटते समय हादसा हुआ। महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक महेंद्र पिकअप ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के पिता मजदूरी करते हैं। महेंद्र का एक साल का लड़का और तीन साल की लड़की भी है। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।


Next Story