
x
अजमेर। पति-पत्नी के बीच चल रहे घरेलू विवाद में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मृतक पत्नी का शव बोरे में डालकर पुष्कर में फेंक आया। ताजा घटना राजस्थान के अजमेर जिले की है। इस सनसनीखेज घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया है।
बताया जा रहा है कि घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। इस दौरान पति ने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया। मर्डर करने के बाद आरोपी ने शव को बोरे में डालकर पुष्कर में फेंक दिया। इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अभी तक शव को बरामद नहीं किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है किसी बात को लेकर पति-पत्नी में जमकर विवाद हो रहा था। इसके कुछ समय बाद महिला का पति घर से एक बोरा लेकर निकला। उसने बोरे में अपनी पत्नी का शव डाल रखा था। जब आरोपी स्कूटर पर बोरा रखने लगा तो बोरा स्कूटर से गिर गया। उस समय बोरे से महिला का शव बाहर आ गया था। इस दौरान शव को कई लोगों ने देख लिया था। हालांकि इस मामले की जानकारी देने के लिए पुलिस बच रही है।
Next Story