राजस्थान

भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

Gulabi Jagat
4 Nov 2025 7:45 PM IST
भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
x
Bhilwara। भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष राजकुमार केसवानी के नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ऑप्टिकल व्यापार के विकास एवं संगठन के विस्तार की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही, व्यापारिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने और सदस्यों के आपसी सहयोग को और मजबूत करने हेतु विभिन्न प्रस्तावों पर विचार किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार केसवानी, सचिव मोणार्क प्रजापति, कोषाध्यक्ष बंशीलाल कुमावत, मुख्य संरक्षक श्रवण केसवानी, संरक्षक नरेश केसवानी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार केसवानी, कार्यकारिणी सदस्य अनिल राजानी, जितेंद्र सिंह भाटी, सुनील लखानी, दिनेश शर्मा, ओमप्रकाश सेन, घनश्याम मखीजा, विकास चावला, अंकित निहालनी सहित अन्य ऑप्टिकल व्यापारी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं एवं आपसी सौहार्द के संदेश के साथ किया गया।
Next Story