पंजाब

नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, लोगों से की ये अपील

Shantanu Roy
7 Jan 2023 6:43 PM GMT
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का सर्च अभियान, लोगों से की ये अपील
x
बड़ी खबर
होशियारपुर। एस.एस.पी. सतराज सिंह चाहल व एस.पी. होशियारपुर के निर्देश पर पुलिस ने नशा के कारोबार करने वाले और तस्करों पर नकेल कसने के लिए गत दिन अभियान चलाया है। इस अभियान में डी.एस.पी. सिटी पलविंदर सिंह व थाना सदर, मॉडल टाउन व शहर के प्रधान भी विशेष रूप से शामिल हुए। हर प्रेम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में नशे के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन 20-25 घरों में छापेमारी की, जहां उन्हें ड्रग्स का शक था। उन्होंने कहा कि लोगों को भी पुलिस का सहयोग करना चाहिए। यदि वे किसी को नशीला पदार्थ बेचते हुए देखें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि दोनों पक्ष मिलकर समाज से नशे के कोढ़ को मिटाने का कार्य कर सकें।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta