पंजाब

विजिलेंस के खिलाफ छुट्टी पर गए अब इस विभाग के अधिकारी

Shantanu Roy
10 Jan 2023 6:13 PM GMT
विजिलेंस के खिलाफ छुट्टी पर गए अब इस विभाग के अधिकारी
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब में विजिलेंस के खिलाफ छुट्टियों पर गए पी.सी.एस. एसोसिएशन के अधिकारियों के बाद अब एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारी भी छुट्टी पर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार विभाग के अधिकारी एक दिन यानि की आज के लिए छुट्टी पर गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विजिलेंस मनमानी पर उतर आई है और उन्हें बिना वजह के परेशान किया जा रहा है। विजिलेंस से परेशान एक्साइज व टैक्सेशन विभाग के अधिकारियों ने पी.सी.एस. एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन करते हुए एक दिन के सामूहिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta