पंजाब

एक्शन में जालंधर नगर निगम, Haveli पर चलाई डिच मशीन

Admin4
16 Jan 2023 11:20 AM GMT
एक्शन में जालंधर नगर निगम, Haveli पर चलाई डिच मशीन
x
जालंधर। जालंधर के 66 फुटी रोड पर स्थित हवेली नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए आज डिच चला दी। क्यूरो मॉल के पास यह हवेली पिछले लंबे समय से विवादों में चल रही थी। जिसकी शिकायतें निगम के पास पहले भी पहुंची थी और निगम अधिकारियों ने इस हवेली का निर्माण भी रुकवा दिया था।
इसके बावजूद हवेली के संचालकों द्वारा निर्माण का काम दोबारा से शुरू कर दिया गया। लेकिन आज नगर निगम के कमिशनर अभिजीत कपिलश के आदेशों के बाद एटीपी पूजा मान ने हवेली पर कार्रवाई करते हुए डिच चला दी।
वहीं निगम की इस कार्रवाई के विरोध में लोगों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि निगम अधिकारियों ने हवेली के निर्माण की मंजूरी दी थी, जिसके बाद हवेली की उसारी का काम शुरू किया गया। लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए निगम अधिकारियों की गाड़ी रोक ली और धक्केशाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta