पंजाब

Jalandhar: इस इलाके में ईडी की छापेमारी, मचा हड़कंप

Sarita
18 Jun 2025 9:14 AM IST
Jalandhar: इस इलाके में ईडी की छापेमारी, मचा हड़कंप
x
Jalandhar जालंधर: शहर में ईडी की छापेमारी की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने देओल नगर में एक सैलून मालिक के घर पर छापेमारी की है। गौरतलब है कि जालंधर रेंज की ईडी ने ट्रामाडोल की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार आरोपी इंसार सलमानी के घर पर छापेमारी की है। इस मामले को लेकर पंजाब के जालंधर और तरनतारन समेत 15 राज्यों में छापेमारी की जा रही है।
बता दें कि सैलून मालिक ट्रामाडोल नशीली गोलियां बरामद होने के मामले में पिछले डेढ़ साल से अमृतसर जेल में बंद है। जानकारी के अनुसार आरोपी इंसार सलमानी का सैलून मॉडल हाउस देओल नगर में है, जहां उसने दुकान पर 2 कारीगर रखे हुए हैं। इस दौरान ईडी ने कारीगरों से भी गहनता से पूछताछ की। वहीं सूत्रों के अनुसार इस मामले के तार लखनऊ से जुड़े बताए जा रहे हैं। आज सुबह ईडी की टीम ने नशीली गोलियों का कारोबार करने के मामले में आरोपी अखिल जय सिंह के ठिकानों पर भी छापेमारी की।
Next Story