पंजाब

जेल में बंद नवजोत सिद्धू को आया राहुल गांधी का बुलावा

Shantanu Roy
20 Jan 2023 7:02 PM GMT
जेल में बंद नवजोत सिद्धू को आया राहुल गांधी का बुलावा
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। 'भारत जोड़ो यात्रा' पर निकले कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस ने निमंत्रण भेज सिद्धू को 30 जनवरी को श्रीनगर में होने वाली भारत जोड़ो यात्रा में बुलाया गया है। आपको बता दें कि 30 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा की समाप्ति को लेकर बड़ी रैली की जाएगी। गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू फिलहाल पटियाला जेल में बंद है। चर्चा चल रही है कि 26 जनवरी को उन्हें जेल से रिहाई मिल जाएगी।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta