पंजाब

पति ने दोस्तों से करवाया पत्नी का गैंगरेप

Admin4
18 Jan 2023 9:06 AM GMT
पति ने दोस्तों से करवाया पत्नी का गैंगरेप
x
अमृतसर। अपनी ही पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करवाने वाले उसके पति फारूक व अन्य आरोपियों में मक्खन व 3 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना जंडियाला की पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसका विवाह फारूक के साथ हुआ था। विवाह के बाद उसका एक्सीडैंट हो गया और उसकी टांग टूट गई और वह बिस्तर पर चली गई जिस कारण उसका पति उसे मायके छोड़ गया। उसके भाइयों ने उसका इलाज करवाया और वह फिर से चलने -फिरने लगी। उसके पति ने उसे फोन किया कि वह उसे 4 बजे जंडियाला आकर मिले, वह वहां पहुंची तो उसका पति फारूक उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर झाडिय़ों में ले गया, जहां पहले से आरोपी खड़े थे। आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta