

x
बड़ी खबर
जालंधर। पंजाब पुलिस की हैल्पलाइन नंबर 112 ने कइयों के मसलों को हल किया है। राज्य में डी.जी.पी. का पदभार संभालने के बाद गौरव यादव ने हैल्पलाइन को मजबूत बनाने के निर्देश जारी किए थे जिसके बाद लगातार हैल्पलाइन पर मिलने वाली शिकायतों पर पंजाब पुलिस ने त्वरित कार्य किया है। डी.जी.पी. गौरव यादव ने स्वयं हैल्पलाइन द्वारा लोगों के मसलों का निपटारा करने की सराहना की है। पिछले दिनों ही रूपनगर से एक व्यक्ति ने हैल्पलाइन 112 पर सम्पर्क किया और कहा कि उसकी बेटी गर्भवती है तथा उसे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसलिए उसे तुरंत एम्बुलैंस उपलब्ध करवाई जाए। हैल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत एम्बुलैंस का प्रबंध करवाया और उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कॉल करने वाले ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इसी तरह से जालंधर से भी एक महिला ने हैल्पलाइन 181 पर सम्पर्क किया तथा आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने उसे पीटा है और उसे तंग किया है। पुलिस ने मामले की जांच की तथा उसके बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार की और आपसी बातचीत के बाद दोनों में समझौता हुआ। महिला ने हैल्पलाइन 181 का मसले का निवारण करने के लिए आभार व्यक्त किया। कुछ दिन पहले ही पठानकोट से भी एक व्यक्ति ने हैल्पलाइन पर सम्पर्क किया तथा कहा कि उसकी बहन को ससुराल वालों द्वारा तंग किया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामले की जांच की तथा उसके बाद ससुराल वालों ने अपनी गलती मानी तथा वायदा किया कि भविष्य में लड़की को तंग नहीं किया जाएगा। 2 दिन पहले ही जालंधर से भी हैल्पलाइन पर किसी ने सम्पर्क साधा और कहा कि उसके 2 बच्चे जिनकी आयु क्रमश: 7 व 5 वर्ष है, घर से गायब हैं। पुलिस पार्टी तुरंत एक्शन में आई तथा बच्चों का पता लगाकर उनके मां-बाप से मिलाया। डी.जी.पी. द्वारा हैल्पलाइन को मजबूत बनाने के साथ-साथ अब पी.सी.आर. के रिस्पांस समय को और घटाने की ओर ध्यान दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में पी.सी.आर. का रिस्पांस समय पंजाब से बेहतर है। इसलिए आने वाले दिनों में अब पी.सी.आर. के रिस्पांस समय को और घटाया जाएगा।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story