पंजाब

कांग्रेस के पूर्व MLA सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन

jantaserishta.com
11 Nov 2021 11:38 AM GMT
कांग्रेस के पूर्व MLA सुखपाल सिंह खैरा गिरफ्तार, ED का बड़ा एक्शन
x

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखपाल खैहरा को साल 2015 के ड्रग स्मगलिंग के एक मामले को लेकर ED ने जालंधर में गिरफ्तार किया इसी मामले को लेकर जारी पूछताछ के दौरान सुखपाल खैहरा को गिरफ्तार किया गया हैसाल 2015 में पंजाब के फाजिल्का के एक ड्रग तस्करी से जुड़े मामले में सुखपाल खैहरा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं जिनकी जांच ED के द्वारा की जा रही है और इसी मामले में सुखपाल खैहरा पर कार्रवाई की गई है

गौरतलब है कि सुखपाल सिंह खैहरा पूर्व विधायक हैं। वह कुछ समय पहले ही आम आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। पिछले समय सुखपाल सिंह खैहरा ई.डी. की कार्रवाई को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। ई.डी. की तरफ से टाप फैशन डिजाइनरों मनीष मल्होत्रा, सभ्यासाची और ऋतु कुमार को भी सम्मन भेजा गया है। यह सम्मन खैहरा की तरफ से अपनी बेटी के विवाह पर की खरीददारी संबंधित भेजा गया है। बता दें कि सुखपाल सिंह खैहरा ने अपनी बेटी के विवाह के लिए इन डिजाइनरों से करीब 7-8 लाख रुपए के कपड़ों की खरीद की थी। खैहरा ने कहा कि पंजाब का ऐसा कौन सा परिवार है, जो अपने बच्चों खास तौर पर बेटी के विवाह पर खर्चा नहीं करता। हम चाहे कर्ज कर खर्चा करें, बच्चों के विवाह में हम कोई कमी नहीं छोड़ते। खैहरा ने कहा कि इस बात को इस तरह बना दिया गया, जैसे मैंने बहुत बड़ी मनी लांड्रिंग की है। खैहरा ने कहा कि यह पैसा मैंने अपने जालंधर के बैंक में से निकलवा कर दिया है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

    Next Story