
पंजाब
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को मिला हाई कोर्ट से झटका
Shantanu Roy
10 Jan 2023 6:22 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को एक बार फिर से झटका दिया है। कोर्ट ने सुंदर शाम अरोड़ा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि हाल ही में सुंदर शाम अरोड़ा और आई.ए.एस. अधिकारी नीलमा सहित पंजाब राज्य औद्योगिक विकास निगम के 10 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। उक्त लोगों पर एक औद्योगिक प्लाट को एक डेवलपर (रियाल्टर) कंपनी को स्थानांतरित करने और प्लाट को काटने व टाउनशिप स्थापित करने की अनुमति देने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद सुंदर शाम अरोड़ा ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story