
पंजाब
किसान नेता के बेटे का विदेश में गोलियां मार कर कत्ल, सदमे में परिवार
Shantanu Roy
8 Jan 2023 6:19 PM GMT

x
जीरा। जीरा के रहने वाले पंजाबी युवक का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल कर देने की खबर मिली है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता पूर्ण सिंह सेखों निवासी गांव बल्ल तहसील जीरा के नजदीक (फतेहगढ़ पंजतूर) को उस समृय गहरा सदमा लगा, जब उनके जवान बेटे भोलू सेखों का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इस गांव के एक युवक भगवंत सिंह का मनीला में कत्ल कर दिया गया था, जोकि भोलू सेखों का करीबी था। मिली जानकारी के अनुसार भोलू 4 साल पहले मनीला गया था।
दोनों भाई फाइनांस का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोलू गत रात खाना लेने के लिए बाजार गया था, जहां उसका गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। भोलू ने अपने करीबी भगवंत सिंह का टैटू अपनी बाजू पर बनवाया हुआ था। उसे ख्याल भी नहीं होगा कि उसका भी भगवंत सिंह की तरह कत्ल हो जाएगा। इस संबंधी जानकारी देते कांग्रेसी नेता राजविंदर सिंह कड़ाहे वाला ने कहा कि मनीला में युवकों के कत्ल हो रहे हैं। वहां के प्रशासन को इस संबंधी ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि पंजाबी युवकों के कत्ल रोके जा सकें।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story