
पंजाब
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब प्रधान राजा वडिंग को मारे धक्के, जानें वजह
Shantanu Roy
12 Jan 2023 4:49 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग के साथ धक्के मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की आज लुधियाना यात्रा के दौरान राजा वडिंग को उनकी सिक्योरिटी द्वारा धक्के मारे गए, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार राजा वड़िंग को प्रोटोकॉल तोड़ने पर धक्के मारे गए। बता दें कि राजा वडिंग, जोकि पंजाब कांग्रेस के प्रधान हैं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है, बावजूद इसके उन्हें यात्रा के दौरान सिक्योरिटी द्वारा धक्के मार कर शर्मिंदा करना बेहद शर्मनाक बात है। राजा वडिंग ने जैसे ही अपने एक साथी को राहुल गांधी से मिलवाने की कोशिश की गई तो उन्हें राहुल के पुलिस कर्मियों द्वारा धक्के मारे गए और उनसे मिलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी की सिक्योरिटी द्वारा राजा वडिंग को इस तरह से धक्के मार कर मिलने से रोक दिया गया। बता दें कि राहुल गांधी की यात्रा में आज कांग्रेस के कई दिग्गज नेता मौजूद थे, जिसमें पंजाब कांग्रेस प्रधान से बदसलूकी होने की वीडियो सामने आई।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story