पंजाब

CIA स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, चाइना डोर सहित 1 आरोपी गिरफ्तार

Shantanu Roy
12 Jan 2023 4:57 PM GMT
CIA स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, चाइना डोर सहित 1 आरोपी गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
जालंधर। सी.आई.ए. स्टाफ ने आज बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक आरोपी को चाइना डोर सहित गिरफ्तार किया है। गत दिन सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस टीम एस.आई. अशोक कुमार इंचार्ज के नेतृत्व में सीनियर अफसरों द्वारा जारी की गई हिदायतों पर शहर में चाइन डोर की बिक्री पर रोक संबंधी चैकिंग अभियाना चलाया गया।
इसके तहत पुलिस गश्त दौरान पुल नहर सर्विस रोड टी-प्वाइंट संजय गांधी नगर जालंधर मौजूद थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की सुभाष पुत्र केदारनाथ निवासी संजय गांधी नगर जालंधर ने अपने किराए पर लिए मकान के अंदर अवैध चाइना डोर बिक्री के लिए स्टोर करके रखी हुई है। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके खिलाफ थानी डिवीजन नं. 8 में मुकद्दमा दर्ज है।
गिरफ्तार के दौरान आरोपी से 3 पेटी चाइना डोर की जिनमें 120 डोर के गट्टू बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अपने जानकार से मिलकर अमृतसर से सस्ते रेट पर चाइना डोर को खरीदा था जिसे यहां पर बेच कर फायदा कमाना चाहता था। आरोपी के साथी को भी जल्द ही गिरफ्तर कर लिया जाएगा।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta