पंजाब

टोल प्लाजा पर किसानों के धरने का मामला, कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई

Shantanu Roy
10 Jan 2023 6:23 PM GMT
टोल प्लाजा पर किसानों के धरने का मामला, कोर्ट में इस दिन होगी सुनवाई
x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। पंजाब में टोल प्लाजा पर किसानों के धरने का मामला हाईकोर्ट पहुंच चुका है। उन्होंने पंजाब के टोल प्लाजों पर कब्जा किया हुआ है। एन.एच.ए.आई. की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। इस दौरान जस्टिस विनोद भारद्वाज की एक टिप्पणी सामने आई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए टोल प्लाजा और रेलें रोकना एक ट्रेंड बन गया है। यह एक बड़ा मामला है जिस पर 12 जनवरी को हाईकोर्ट की डबल बैंच में सुनवाई होगी। एन.एच.ए.आई . के वकील चेतन मित्तल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर 13 टोल प्लाजों पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने स्वयं टोल प्लाजा फीस लेनी शुरू कर दी है जिससे डेढ़ करोड़ रुपए का रोजाना नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर में किसानों ने टोल प्लाजा पर फीस वसूल करने की ओपन वीडियो डाल रहे हैं। स्टेट के साथ एम.एस.पी. को लेकर किसानों का झगड़ा चल रहा है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta