
पंजाब
भाजपा ने कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की घोषणा पर कसा तंज
Shantanu Roy
21 Jan 2023 5:52 PM GMT

x
बड़ी खबर
लुधियाना। कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चलाने की घोषणा पर तंज कसते हुए पंजाब भाजपा की कार्यकारिणी के सदस्य राकेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस के हाथ के साथ कोई हाथ नहीं मिलाना चाहता, क्योंकि कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार के साथ है। भारत में हुए अब तक के ऐतिहासिक घोटाले कांग्रेस की सरकारों के समय में हुए हैं, जिन घपलों-घोटालों ने भारत को खोखला किया है। इसीलिए भारत की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार कर भारतीय जनता पार्टी को विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाकर केन्द्र में सत्ता सौंपी है। 2014 में केन्द्र की सत्ता संभालने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को घोटालों से मुक्त करते हुए भारत का नाम विश्व में ऊंचा किया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तरह कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम भी फ्लाप होगा। भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हीं को देश की कमान सौपेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक ऐसे नेता हैं, जो भविष्य को समझते हैं।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story