
पंजाब
फौजा सिंह सरारी को लेकर BJP नेता चुघ का बयान, AAP पर साधा निशाना
Shantanu Roy
7 Jan 2023 6:21 PM GMT

x
बड़ी खबर
चंडीगढ़। भाजपा के राष्ट्रिय महासचिव तरुण चुघ ने फौजा सिंह सरारी को लेकर 'आप' सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि 'आप' की 10 महीने की सरकार में करप्शन में फंसे दूसरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी द्वारा मंत्रीपद से इस्तीफा देने से स्पष्ट हो गया है कट्टर ईमानदार सरकार का दावा करने वाली भगवंत मान की केबिनट भ्र्ष्टाचार में डूबी हुई है। भगवंत मान सरकार अपने करप्ट मंत्री का इस्तीफा लेकर दोष मुक्त नहीं हो सकती, नैतिकता का तकाजा है की अब इस पूर्व मंत्री के विरुद्ध केंद्रीय जांच एजेंसी से करवाई जाए ताकि प्रदेश की जनता सरारी द्वारा की गई करप्शन का सच जान सके।
सरारी पर 3 महीने पहले लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर मान सरकार ने आंखे क्यों मूंद रखी थी। क्या उनके राजनीती आका व दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल के इशारे के चलते सरारी पर कोई कार्रवाई नहीं कर सके। करप्शन के आरोप लगने के बाद भी सरारी मंत्री पद पर रहे। इस कार्यकाल के दौरान उन्होंने कितनी फाइलों का निपटारा किया, कितने सरकारी टेंडर हुए उनकी जांच करवाने की हिम्मत मान सरकार जुटा पाएगी। इस पर आम आदमी पार्टी के कट्टर ईमानदार होने के सबूत मिलेंगें।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story