पंजाब

तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से हुआ हादसा, गई जान

Gulabi Jagat
7 Jan 2023 12:36 PM GMT
तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से हुआ हादसा, गई जान
x
जगराओं (लुधियाना): दोस्तों के साथ अपने 23वें जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे गांव लक्खा निवासी दिलप्रीत की नहर में कार गिरने से मौत हो गई। इस हादसे में दो युवकों को लोगों ने बचा लिया जबकि उनके एक साथी की तलाश की जा रही है। दुर्घटना वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है।
जानकारी के अनुसार दिलप्रीत गांव के ही दोस्तों इकबाल सिंह, मनजिंदर सिंह, सतनाम सिंह और गांव भम्मीपुरा के रहने वाले किंदर सिंह के साथ दो कारों में सवार होकर गांव मल्ला में पार्टी करने के लिए गया था।
एक युवक अब भी लापता
दिलप्रीत, इकबाल, मनजिंदर और सतनाम एक कार में सवार थे। किंदर सिंह दूसरी कार में सवार था। पार्टी करने के बाद रात वे गांव लौट रहे थे। गांव डल्ला के पास नहर के किनारे से गुजरने वाले कच्चे रास्ते पर आते समय चारों युवकों की कार तेज रफ्तार में होने के कारण नियंत्रण होकर नहर में जा गिरी।
कार के नहर में गिरने से आगे बैठे दिलप्रीत और सतनाम पानी में बह गए। इकबाल ने कार से निकलकर मनजिंदर को भी खींच लिया। इस बीच दूसरी कार में सवार किंदर सिंह ने गांव डल्ला के गुरुद्वारा साहिब में जाकर अनाउंसमेंट करवाई।
गांव के लोगों ने इकबाल और मनजिंदर सिंह को तो बचा लिया। शुक्रवार सुबह गांव डांगिया से दोधर से दिलप्रीत का शव मिल गया, लेकिन सतनाम का पता नहीं चल पाया है।
बीमारी से परेशान युवक ने की आत्महत्या
जागरण संवाददाता, होशियारपुर: बीमारी से परेशान प्रापर्टी डीलर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर स्थित माउंट एवेन्यू कालोनी निवासी रणवीर सिंह बाजवा (47) के रूप में हुई है। उनकी पत्नी किरण ने बताया कि उनके पति को बाथरूम संबंधी परेशानी थी। काफी उपचार करवाने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा था।
इस कारण वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहे थे। किरण ने बताया कि सुबह उठकर रणवीर ने हर रोज की तरह नितनेम किया। फिर माता जी के कमरे में जाकर उनके पांव छुए और अपने कमरे में चले गए। वह अभी खाना बना रही थी कि एकाएक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर कमरे में दाखिल हुई तो रणवीर का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story