पंजाब

चंडीगढ़ निगम चुनाव में आप का डंका, कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी

jantaserishta.com
27 Dec 2021 8:20 AM GMT
चंडीगढ़ निगम चुनाव में आप का डंका, कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसकी
x

नई दिल्ली: चंडीगढ़ नगर निगम (Chandigarh Municipal Corporation) चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह चुनाव भी बेहद खास माना जा रहा है. चंडीगढ़ नगर निगम के कुल 35 वार्ड में 24 दिसंबर को वोटिंग हुई थी. इन वार्ड में कुल 203 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.

चंडीगढ़ नगर निगम के ताजा नतीजों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी 13 सीट जीत चुकी है. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर है.
AAP - 14
BJP - 10
कांग्रेस - 6
अकाली दल - 1
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: अबतक ये उम्मीदवार जीते
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में अबतक आम आदमी पार्टी आगे दिख रही है.
वार्ड 1 आम आदमी पार्टी जसविंदर कौर
वार्ड 5 कांग्रेस दर्शना देवी
वार्ड 9 भाजपा विमला दुबे
वार्ड-13 कांग्रेस सचिन गालव
वार्ड 17 आम आदमी पार्टी दमनप्रीत सिंह
वार्ड 21 आम आदमी पार्टी जसबीर सिंह
वार्ड 25 आम आदमी पार्टी योगेश ढींगरा
वार्ड 33 भाजपा कंवरजीत सिंह
वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी रामचंद्र यादव
मनीष सिसोदिया बोले - जनता ने AAP का ग्रैंड वेलकम किया
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजों में AAP की बढ़त पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जाहिर की है. वह बोले कि आम पहली बार इस चुनाव में उतरी थी. मौजूदा रुझानों के हिसाब से पता चलता है कि चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है. मैं सभी वोटर्स, पार्टी कार्यकर्ताओं का शुक्रिया करता हूं.


Next Story