नागालैंड
नागालैंड समाचार: राज्य में हिमाचल के जवान के साथ हुई बर्बरता, इस हालत में मिला शव
Gulabi Jagat
11 April 2022 3:32 PM GMT
x
हिमाचल के जवान का शव नागालैंड चैकपोस्ट पर लटका हुआ मिला है
हिमाचल के जवान का शव नागालैंड चैकपोस्ट पर लटका हुआ मिला है। यह जवान CRPF में तैनात था और हमीरपुर जिला के ग्राम पंचायत मती टीहरा के गांव सियूनी का रहने वाला था। जवान की मौत पर पूरे गांव में मातम छा गया है। वहीं परिजनों ने इसे हत्या बताया है और प्रदेश सरकार से मौत के कारणों की जांच की मांग की है।
खबर है कि अश्वनी कुमार सीआरपीएफ असम में तैनात था। दो दिन पहले ही अश्विनी की उसके भाई कुशल के साथ फोन पर बात हुई थी। इसमें उसने प्रताड़ित करने की बात भी कही थी। अश्वनी ने अपने भाई को बताया था कि कुछ दिन पहले ड्यूटी के दौरान उसकी कुछ कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। हालांकि उसने अपने भाई कुशल को यह बात घर में किसी को भी ना बताने की हिदायत भी दी थी।
अश्वनी का कहना था कि परिवार के लोग चिंता करेंगे। इसलिए इस बात को किसी को ना बताए। जिसके चलते परिजनों ने भारत सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है, ताकि जवान अश्विनी कुमार कौंडल की मौत के सही कारणों का पता चल सके।
Next Story