नागालैंड

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे नागालैंड के 3 मेडिकल विद्यार्थी सुरक्षित वापस भारत पहुंचे

Bharti sahu
7 March 2022 12:31 PM GMT
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे नागालैंड के 3 मेडिकल विद्यार्थी सुरक्षित वापस भारत पहुंचे
x
युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे नागालैंड के 3 मेडिकल विद्यार्थी सुरक्षित वापस भारत पहुंच गए हैं।

युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे नागालैंड के 3 मेडिकल विद्यार्थी सुरक्षित वापस भारत पहुंच गए हैं। दो विद्यार्थी पहले ही दीमापुर पहुंच गए हैं, जबकि एक छात्रा दिल्ली में अपने घर जा रही है।

बताया गया है कि यूक्रेन में ओडेसा राष्ट्रीय चिकित्सा विश्वविद्यालय की एक मेडिकल छात्रा अमेनला एईर शनिवार को दीमापुर अपने घर पहुंच गई। वह पहले यूक्रेन से रोमानिया तक पहुंची और इसके बाद अन्य भारतीयों के साथ रोमानिया से लंदन के रास्ते दिल्ली पहुंच गई। उसने यूक्रेन के ओडेसा शहर से मोल्दोवा तक सीमा पार करने से पहले पांच दिन की यात्रा की जिसके बाद दिल्ली के रास्ते दीमापुर पहुंच गई।
यूक्रेन के टेरनोपिल नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी का एक अन्य छात्र माची यिराकचांग शुक्रवार को बुडापेस्ट से कुवैत के रास्ते मुंबई पहुंचा, जिसके बाद उसने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। नागालैंड की तीसरी मेडिकल छात्रा ओलिका म्लातो शिखु शुक्रवार को दिल्ली से अपने गृह-नगर दीमापुर पहुंची गई। सूत्रों ने बताया कि वह बुधवार को यूक्रेन के पोल्तावा शहर से पोलैंड के रास्ते भारत पहुंची, जिसके बाद वह दीमापुर पहुंची गई।।


Next Story