मिज़ोरम

मिजोरम : इन राज्यों में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Nidhi Markaam
22 Jun 2022 12:03 PM GMT
मिजोरम : इन राज्यों में बदलेगा मौसम, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
x

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। देहरी (बिहार) में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, सौराष्ट्र, कच्छ, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तटीय ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को 08.30 बजे से मंगलवार को 08.30 बजे गरज के साथ बारिश

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पश्चिमी मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अति सक्रिय रहा। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, बिहार, कोंकण, गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक पर सक्रिय रहा जबकि मध्य महाराष्ट्र में मानसून कमजोर रहा। दिन का तापमान तेलंगाना, केरल, माहे, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और राजस्थान के कुछ स्थानों पर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और केरल में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और तटीय आंध्र प्रदेश और असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा, तमिलनाडु और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।

Next Story