मध्य प्रदेश

आटो में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

Shantanu Roy
24 Nov 2022 2:25 PM GMT
आटो में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी
x
बड़ी खबर
भोपाल। आरिफ नगर स्थित सीएनजी पंप में गैस भरवाने गए आटो में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आधे घंटे में आटो पूरी तरह जलकर कबाड़ में बदल गया। सूचना मिलने के बाद माैके पर पुलिसकर्मी पहुंचे और उन्होंने आग बुझाई। आग लगने का कारण आटो के टैंक में गैस रिसाव के बाद शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। दमकलकर्मी नईम कुरैशी ने बताया कि कबाड़खाना स्थित फायर कंट्रोल रुम में आग लगने की सूचना गुरुवार सुबह 7.10 बजे मिली थी। इसके बाद वो फायरमैन फारुख खान के साथ दमकल लेकर आरिफ नगर सीएनजी पंप के लिए रवाना हुए।
माैके पर जाकर देखा तो आटो आधा जल चुका था। उसमें तेज लपटें तब भी निकल रही थी। इसके बाद दमकल से आग बुझाई गई।इसमें एक घंटे का समय लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के पहले आटो में सीएनजी भरी गई थी। इसके बाद चालक आटो को स्टार्ट कर रहा था। लेकिन उसके ईंधन के टैंक में रिसाव हो रहा था। जिससे शार्ट सर्किट हुआ और आओ में आग पकड़ ली। सीएनजी पंप के कर्मचारियों ने वहां मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरे आटों में आग लग चुकी थी।
धक्का लगाकर आटो को सीएनजी पपं से किया दूर
आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने धक्का लगाकर आटो को सीएनजी पंप से दूर किया। जिससे बड़ा हादसा बच गया। यदि आटो ाको हटाया नहीं जाता तो सीएनजी पंप में आग पकड़ लेती। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। फायर कंट्रोल रुम के प्रभारी रामेश्वर नील ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह सात बजे मिलते ही मौके पर कबाड़खाना फायर स्टेशन से एक दमकल भेज दी गई थी।सुबह आठ बजे तक इस आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
Next Story