मध्य प्रदेश

MP : दिग्गी ने सावरकर को लेकर विवादित वीडियों शेयर की, सारंग बोले - मानसिक संतुलन खो बैठे

Kunti Dhruw
24 Jun 2022 8:41 AM GMT
MP : दिग्गी ने सावरकर को लेकर विवादित वीडियों शेयर की, सारंग बोले - मानसिक संतुलन खो बैठे
x
मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सावरकर के विवादित वीडियों शेयर किया है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सावरकर के विवादित वीडियों शेयर किया है। वीडियों में सावरकर पर ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगा है। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्गी पर पलटवार कर कहा कि वह मानसिक संतुलन खो बैठे है।


राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने एक वीडियों शेयर किया है। इसमें एक पत्रकार अपनी खबरों और पुराने दस्तावेजों के आधार पर सावरकर को लेकर विवादित बाते कही है। इसमें विनायक दामोदर सावरकर एक ब्रिटिश महिला केस दुष्कर्म करने की कोशिश करने, ब्रिटिश सरकार से 60 रुपए प्रति माह पेंशन लेने की बातें कही है। इस विवादित वीडियों को शेयर कर दिग्विजय सिंह ने लिखा कि सावरकर जी पर कुछ और तथ्य सामने आए हैं। सुनना चाहेंगे।

इस मामले पर बीजेपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार किया है। सारंग ने कहा कि दो टके के लोग सावरकर पर इल्जाम लगा रहे है। वीर सावरकर ने देश के लिए सर्वस्व निछावर किया है। वीर सावरकर के लिए ऐसा बयान पर ऐसा बयान शर्मनाक ही नहीं दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का मानसिक स्तर पूरी तरीके से समाप्त हो चुका है। दिग्विजय सिंह अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। ऐसे बयानों से वो दस जनपथ पर अपना नंबर बढ़ा सकते हैं, लेकिन देश की जनता सब समझ रही है।


Next Story