मध्य प्रदेश

मामा का बुलडोज़र' पहुंचा दरिंदो के निवास, मिट्टी में मिले गैंगरेप के आरोपियों के घर

Admin4
18 Sep 2022 6:45 PM GMT
मामा का बुलडोज़र पहुंचा दरिंदो के निवास, मिट्टी में मिले गैंगरेप के आरोपियों के घर
x
Rewa Gangrape News: रीवा जिले (Rewa District) में हुए गैंगरेप मामले में प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर ही सख्त एक्शन लेते हुए पकड़े गए आरोपियों के घर जमीदोज कर दिए है। रीवा प्रशासन की यह कार्रवाई जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में की गई है। जानकारी के तहत पुलिस एवं प्रशासन ने पूर्व में पकड़े गए 3 आरोपियों के अवैध निर्माण को गिराया है, जबकि अन्य आरोपियों के घरों में भी जल्द ही प्रशासन एक्शन ले सकता है।
जानकारी के तहत नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अष्टभुजी मंदिर के पास से अगवा करके गैंगरेप करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। जिनकी तलाश में पुलिस की टीम लगातार लगी हुई है। पुलिस कप्तान ने बताया कि दो आरोपियों को पुलिस मुबंई से गिरफ्तार कर ली है, जबकि 3 आरोपी पूर्व में पकड़े गए थे।
मचा हड़कम्प
गैंगरेप के आरोपियों का घर गिराने पूरे लांव लस्कर के साथ पहुचे प्रशासन की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया है। वही आरोपित परिवार के लोगो में खलबली है। दरअसल तीन आरोपियों के घर को गिराने के लिए नईगढ़ी, मउगंज सहित आसपास का पुलिस बल गांव में पहुचा था। तो वही प्रशासन के अधिकारी मौके पर मोजूद रहे।
यह थी घटना
जानकारी के तहत शनिवार को एक किशोरी अपने परिचित के साथ नईगढ़ी के अष्टभुजी मंदिर पहुची थी। जहां दर्शनलाभ लेने के बाद अपने साथी के साथ मंदिर के पास बैठी हुई थी। इसी बीच 6 की संख्या में रहे आरोपी वहां आ धमके और किशोरी एवं उसके साथी को धमकाते हुए सुनशान स्थान पर ले गए, जहा युवक के साथ मारपीट करके उसके साथ रही किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना किए है। किशोरी और उसका साथी रहम की भीख मांग रहे थें, लेकिन हवस के भूखे दरिंदे एक न मानें। पीड़िता ने थाना में पहुच कर घटी घटना के सबंध में पुलिस को जानकारी दी।
24 घंटे के अंदर हुई कार्रवाई
दुर्ष्कम मामले में रीवा प्रशासन एवं पुलिस ने दूसरी बार 24 घंटे के अंदर इस तरह की कार्रवाई की है। इसके पूर्व मंहत पर लगे दुर्ष्कम मामले में पुलिस ने इसी तरह से सख्त एवं तत्काल एक्शन लिया था।
वर्जन
इस मामने में अब तक 5 आरोपियों को राउन्डअप कर लिया गया है। 3 आरोपी पूर्व में पकड़े गए थें, जबकि फरार दो आरोपियो को मुबंई में गिरफ्तार किया गया है।
Next Story