
झारखंड
36 राष्ट्रीय गेम्स के लिए झारखंड महिला एवम पुरुष हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर शुरू
Shantanu Roy
19 Sep 2022 9:35 AM GMT

x
बड़ी खबर
रांची। गुजरात में आयोजित 36 वे राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड सरकार खेल विभाग तथा झारखंड ओलंपिक संघ के तत्वाधान में हॉकी झारखंड के महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़यिों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आज से बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में शुरुआत की गई है।
विशेष प्रशिक्षण शिविर में हॉकी झारखंड से चयनित पुरुष वर्ग से 27 तथा महिला वर्ग से 27 खिलाड़ी हैं इन खिलाड़यिों का आज से लेकर 26 सितंबर तक लगातार कैंप का आयोजन किया जाएगा। महिला एवम पुरुष दोनों वर्ग से कैंप में जो बेहतर 18-18 खिलादी होंगे। उन्हें चयनित कर राष्ट्रीय गेम्स के लिए हॉकी झारखंड की टीम से प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा। हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने आज सभी खिलाड़यिों को अपना संदेश देकर कैंप की शुरुआत कराई।
Tagsताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story