

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बरवाडीह में करीब 3000 किसान परिवार लैम्पस सदस्य बनेंगे। किसान परिवार को लैम्पस का सदस्य बनाने का अभियान आरम्भ हो गया है। बीसीओ अनुज कुमार शरण तीन किसान परिवारों को लैम्पस सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत की। बीसीओ अनुज ने बताया कि सभी 15 पंचायत में प्रत्येक किसान परिवार को लैम्पस सदस्य बनाने के लिए सरकारी आदेश प्राप्त हुआ है। सदस्य बनने के लिए किसानों को दस रुपये सदस्यता शुल्क निर्धारित है,लेकिन उन्हें 110 रुपये लगेंगे। 100 रूपये का उनका शेयर रहेगा। उन्होने बताया कि 3 अगस्त तक किसानों को सदस्य बनाने का अभियान चलेगा। सदस्य बनने के बाद उन किसानों को बीज,खाद,केसीसी लोन आदि सरकारी योजनाओ का लाभ आसानी से मिल सकेगा। सरकार ने किसानों का विकास करने के लिए उन्हें सदस्य बना रही है। इससे किसानों को कई तरह के फायदे होंगे। उन्होने किसानो से लैम्पस का सदस्य बनने की अपील की है।