झारखंड

जंगल में मिला महिला की अधजली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस

Rani Sahu
31 Aug 2022 5:51 PM GMT
जंगल में मिला महिला की अधजली लाश, छानबीन में जुटी पुलिस
x
जंगल में मिला महिला की अधजली लाश
दुमका: अंकिता हत्याकांड को लेकर राज्यभर में आक्रोश अभी भी थमा भी नहीं था कि दुमका में एक और वारदात हो गई। मामला जिले के तालझारी थानाक्षेत्र अंतर्गत पहाड़पुर गांव का है। पहाड़पुर गंव से सटे जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिली है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने झाड़ियों के बीच महिला की अधजली लाश देखी। महिला की लाश मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।
पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव
स्थानीय लोगों ने महिला का शव जंगल में मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तालझारी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दुमका सदर अस्पताल भेजा गया। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। सबसे पहले मृत महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
महिला के शव को जलाया गया है
महिला की हत्या जंगल में ही की गई या कहीं और हत्या करके उसे जंगल में फेंका गया ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पहचान मिटाने के उद्देश्य से महिला के शव को जलाया गया है। महिला की मौत कैसे हुए, इसका पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta