झारखंड

ब्रिटिश हाई कमिशनर एलेक्स एलिस से डॉ. तनुज खत्री ने की मुलाकात

Shantanu Roy
24 Aug 2022 9:56 AM GMT
ब्रिटिश हाई कमिशनर एलेक्स एलिस से डॉ. तनुज खत्री ने की मुलाकात
x
बड़ी खबर
रांची। भारत के ब्रिटिश हाई कमिशनर एलेक्स एलिस से डॉ. तनुज खत्री ने सोमवार देर रात मुलाकात की डॉ. तनुज को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता की तरफ से डिप्टी हाई कमिशनर निकोलस लो ने एलेक्स एलिस के साथ डिनर मीट के लिए आमंत्रित किया था। ब्रिटेन से जुड़े भारतीय जो पूर्व में ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यकर्मो का हिस्से रहे हैं उनको इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रमों के माध्यम से ये संदेश दिया गया कि ब्रिटेन एक बार स्थापित संबंध को भूलता नहीं है।
उसे और मजबूत करने की दिशा में पहल करता है। ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने डॉ. तनुज से पूर्व के लंदन दौरे व वर्तमान सामाजिक मुद्दों पे चर्चा की। ज्ञात हो कि तनुज खत्री का वर्ष 2017 में चयन ब्रिटिश हाई कमीशन के द्वारा हुआ था जिसमें डॉ तनुज ने भारत का प्रतिनिधत्व लंदन में किया था। इसमें बीबीसी, ब्रिटिश संसद, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम चुनाव आयोग, समेत ब्रिटेन के कई स्थानों में आयोजित कार्यशालाओं में उन्होंने भाग लिया था। डॉ तनुज खत्री ने बताया कि 5 वर्षो के बाद भी खुद ब्रिटश उच्चायुक्त का निमंत्रण मिलना गर्व की बात है ये झारखंड सहित पूरे भारत के रिश्ते में और प्रगाढ़ता प्रदान करेगा।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta