झारखंड

झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जारी बारिश के बीच 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया

Shantanu Roy
22 Aug 2022 10:36 AM GMT
झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जारी बारिश के बीच 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया
x
बड़ी खबर
जमशेदपुर। झारखंड के कई हिस्सों में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण नदियों और बांधों के उफान पर होने के चलते निचले इलाकों में बाढ़ के हालात बनने पर झारखंड के दक्षिणी हिस्से में रहने वाले करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, भारी बारिश लाने वाला गहरे दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ा है, लेकिन राज्य के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।
झारखंड के कोल्हान संभाग में शनिवार से बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित करीब 2,500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। कोल्हान संभाग में सरायकेला-खरसावां और पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह खतरे के निशान से ऊपर बह रही खरखाई और स्वर्णरेखा नदियों का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। उन्होंने बताया कि चांडिल और तेनुघाट जैसे बांधों से छोड़ा गए पानी के कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे खासतौर पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर शहर समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रभावित हुए।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta