हिमाचल प्रदेश

कूड़ा निष्पादन पर फोकस, आय के संसाधन बढ़ाने पर जोर

Shantanu Roy
19 March 2023 8:57 AM GMT
कूड़ा निष्पादन पर फोकस, आय के संसाधन बढ़ाने पर जोर
x
पालमपुर। नगर निगम पालमपुर के प्रथम बजट में 37 करोड़ 39 लाख व 90 हजार की आय का अनुमान रखा गया है, जिसमें से 2 करोड़ 88 लाख 40 हजार रुपए अपने संसाधनों से और 34 करोड़ 51 लाख 50 हजार सरकार से विभिन्न मदों के अंतर्गत प्राप्तियां होंगी। वहीं कुल अनुमानित व्यय 40 करोड़ 33 लाख 67 हजार आंका गया है। आगामी वित्त वर्ष के बजट अनुमानों में 2 करोड़ 93 लाख 70 हजार रुपए का व्यय आय से अधिक प्रस्तावित किया गया है। वित्त वर्ष 2022-23 में 15 करोड़ 24 लाख 38 हजार शेष हैं, जबकि अगले वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आरंभिक शेष के रूप में विद्यमान है, जिसका वहन तदनुसार आय-व्यय के दृष्टिगत रखते हुए किया जाएगा। नगर निगम के बजट में तत्कालीन नगर परिषद के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में किसी नए कर को प्रस्तावित नहीं किया गया है। वहीं पुराने करों की दरों में भी बढ़ौतरी नहीं करने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम में मर्ज किए गए नए क्षेत्र में पहले ही टैक्स होलीडे है, ऐसे में नगर निगम ने अपने आय के संसाधनों को बढ़ाने के लिए जहां लंबित अदायगियों को सुनिश्चित बनाने की प्रस्तावना तैयार की है वहीं कूड़ा निष्पादन पर नगर निगम ने ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। अढ़ाई करोड़ की धनराशि इस पर व्यय की जाएगी। वहीं किसी नए पार्किंग स्थल के निर्माण के स्थान पर निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों के कार्य को पूरा किया जाएगा। बजट बैठक में मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। वहीं बैठक में महापौर पूनम बाली, उपमहापौर अनीश नाग, समस्त पार्षद व नगर निगम आयुक्त आशीष शर्मा ने विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta