- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- शिमला से सटे हसन वैली...
हिमाचल प्रदेश
शिमला से सटे हसन वैली के पास शनिवार सुबह एक कार पर सेब से लदा ट्रक पलट गया
Admin4
1 Oct 2022 11:31 AM GMT
x
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सटे हसन वैली के पास शनिवार सुबह एक कार (एचपी08ए-2742) पर सेब से लदा ट्रक (एचपी64-5688) पलट गया।
ट्रक पलटने से कार पूरी तरह दब गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक शिमला जिला के नेरवा क्षेत्र के रहने वाले थे। डीएसपी ढली मंगत राम ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पहुंची ढली पुलिस ने कार से तीनों लोगों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। हादसे में ट्रक चालक को हल्की चोट आई हैं। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
न्यूज़ क्रेडिट: newspoint24
Admin4
Next Story