हरियाणा

कार की टक्कर से लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
21 Sep 2022 12:23 PM GMT
कार की टक्कर से लड़की की मौत, जांच में जुटी पुलिस
x
बड़ी खबर
महेंद्रगढ़। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव निजामपुर के गांव ढाणी साधा में एक कार ने 13 वर्षीय लड़की को टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। गांव ढाणी साधा निवासी कंवर सिंह ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। खेत में काम करने के बाद वह अपनी 13 वर्षीय बेटी खुशबू के साथ वापस आ रहा था। तब ढाणी के पास एक कार ने उसकी बेटी को पीछे से टक्कर मार दी।
इससे उसकी बेटी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई तथा वहीं गिर गई। टक्कर मारने के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसने अपनी पुत्री को नांगल चौधरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर मंगलवार शाम को मृतका का पोस्टमार्टम करवा दिया।
Next Story