गोवा

स्वदेश निर्मित भारतीय तटरक्षक पोत सार्थक गोवा में राष्ट्र को समर्पित

Gulabi
28 Oct 2021 1:13 PM GMT
स्वदेश निर्मित भारतीय तटरक्षक पोत सार्थक गोवा में राष्ट्र को समर्पित
x
स्वदेश निर्मित भारतीय तटरक्षक पोत सार्थक

राष्ट्र की सुरक्षा और समुद्री सीमाओं की रक्षा को मजबूत करने के लिए स्वदेश निर्मित भारतीय तटरक्षक पोत सार्थक आज गोवा में राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसे गुजरात के पोरबंदर में तैनात किया जाएगा। इसका संचालन तटरक्षक क्षेत्र(उत्तर-पश्चिम) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत भारत के पश्चिमी समुद्र तट पर किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सार्थक पोत की कमान उप महानिरीक्षक एम. एम सैयद को सौपी गई है।

यह पोत अत्याधुनिक उपकरणों, सेंसर और हथियारों से सुसज्जित है और एक कमांड प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करने में सक्षम है। यह पोत तटरक्षक बल के अनिवार्य कर्तव्यों संबंधी चार्टर की शर्तों को पूरा करता है, जिसमें खोज और बचाव, समुद्री अपराधों का मुकाबला करना और समुद्री पर्यावरण का संरक्षण शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय तटरक्षक पोत सार्थक आत्मनिर्भर भारत का एक शानदार उदाहरण है।
Next Story