छत्तीसगढ़

कांग्रेस नेताओं से परेशान व्यवसायी ने दी जान

Nilmani Pal
4 Oct 2022 12:14 PM GMT
कांग्रेस नेताओं से परेशान व्यवसायी ने दी जान
x
छग
बिलासपुर। सरकंडा इलाके में एक व्यवसायी ने बीती रात घर के बाहर एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। परिवार के लोगों ने उसकी मौत के लिए कांग्रेस के दो नेताओं को जिम्मेदार बताया है, जो जमीन विवाद को लेकर उसे धमकियां देते थे।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रज्जब अली है। उसका घर चांडीटीह में है। वह कांग्रेस से जुड़ा था। रपटा के पास ही उसकी दुकान है। सोमवार की रात में उसने अपने परिवार के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। सुबह उसके बेटे हमाम अली ने देखा कि घर के बाहर पेड़ पर उसके पिता का शव फांसी पर लटका है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला । इसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने परिवार से माफी मांगी है। उसने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Next Story