छत्तीसगढ़

सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था किसान, सांप पर पड़ी नजर और फिर...

Nilmani Pal
17 Aug 2022 4:12 AM GMT
सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था किसान, सांप पर पड़ी नजर और फिर...
x

बिलासपुर। कोनी में किसान के घर के अंदर सांप घुस गया। घर के अंदर कमरे में सांप को देखकर स्वजन व बच्चे घबरा गए। आनन फानन में पुलिस की डायल 112 सेवा को फोन किया। पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू टीम के साथ सांप को घर से बाहर निकाला। इसके बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। सांप के निकलने के बाद ही स्वजन ने राहत की सांस ली।

कोनी के रहने वाले राजकुमार साहू खेती किसानी का काम करते हैं। बीते सोमवार की रात नौ बजे अपने परिवार के साथ घर पर थे। खाना खाकर आराम करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान किसान एक कमरे के अंदर प्रवेश किया। इसी बीच उनकी नजर दीवार किनारे पर रेंगते हुए सांप पर पड़ी। इससे वे घबरा गए और बच्चों समेत घर से बाहर निकलकर आसपास के लोगों को जानकारी दी। साथ ही सांप को कमरे से बाहर निकालने के लिए मदद मांगी। सांप के जहरीले होने की आशंका पर किसी ने हिम्मत नहीं की। फिर स्वजन ने पुलिस के डायल 112 में फोन लगाकर मदद की गुहार लगाई। कुछ समय बाद कोनी थाना के डायल 112 की टीम आक्षक सूरज कुर्रे और चालक दुर्गेश विश्वकर्मा तत्काल घटना स्थल पहुंचे।

जिस कमरे में सांप घुसा था, पुलिसकर्मी उस कमरे के अंदर प्रवेश किया। तब सांप बहुत आक्रमक होकर फेन काटने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने सांप रेस्क्यू टीम को सूचना दी। रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत करने के बाद रेस्क्यू टीम को सांप को बाहर निकालने में सफलता मिली। सांप को एक डब्बे के अंदर भरकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।


Next Story